डालिए पढ़ने की आदत, मिलेंगे यह फायदें

आज के समय में ज्ञान का सागर लोगों की उंगलियों में समा चुका है। टेक्नोलॉजी के इस युग में किताबें पढ़ने की आदत छूटती जा रही है। हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए लोग फोन या कंप्यूटर का सहारा लेने लगे हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जान लीजिए कि किताबों का आज भी कोई सानी नहीं है। किताबे पढ़ने से व्यक्ति का ज्ञान तो बढ़ता है ही, साथ ही इससे अन्य भी कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
कम उम्र से ही पढ़ने की आदत डालें। कई शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है कि रीडिंग हैबिट डालने वाले ज्यादा स्थिर दिमाग के होते हैं। इसलिए जब आप छोटी उम्र से ही रीडिंग करते हैं तो आने वाले वक्त में व्यक्ति का इंटेलेक्ट बढ़ जाता है।
खूब पढ़ेंगे तो भरपूर जानकारियां हासिल होंगी। जितना ज्यादा आप पढ़ते हैं उतना ज्यादा जानकारी हासिल करते हैं। जितनी ज्यादा जानकारी हासिल करेंगे तो जीवन में सफलता उतनी आसानी से मिलेगी।
पढ़ने से आपके ब्रेन को ताकत मिलती है। ठीक वैसे ही जैसे कार्डियोवैस्क्यूलर सिस्टम पर जॉगिंग असर करती है। रेग्युलर रीडिंग आपके ब्रेन को अच्छा वर्कऑउट देती है और इसके मेमोरी फंक्शन को बूस्ट करती है।
उम्र के साथ याददाश्त अपने आप ही कमजोर हो जाती है लेकिन अगर आप नियम से किताब पढ़ते हैं तो आपकी मेमोरी लंबे समय तक शार्प बनी रहेगी।
पढ़ने से आप ज्यादा इमोशनल भी हो जाते हैं। लोगों की मानसिकता को समझना भी एक कला है और इस कला में पढ़कर ही महारत हासिल हो सकती है।
तनाव से मुक्ति दिलाने में भी रीडिंग करना अच्छा माना जाता है। अगर आप हर रात पढ़ने की आदत डालते हैं तो इससे तनाव कम होता है।
सोने से पहले जहां टीवी देखने से व्यक्ति की नींद पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, वहीं रीडिंग करने से रात को अच्छी नींद आती है जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VbGcv8
via Latest News in Hindi
0 Comments