अल्‍जीरिया के राष्‍ट्रपति अब्‍देल अज़ीज़ बुतेफ्लिका ने हफ्तों चले सामूहिक विरोध के बाद अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। बुतेफ्लिका ने संसदीय समिति को आधिकारिक रूप से बताया कि उन्‍होंने तुरंत प्रभाव से देश के राष्‍ट्रपति पद से इस्‍तीफा दे दिया है। सेना प्रमुख द्वारा उनको तुरंत हटाने की मांग के बाद 82 वर्षीय अब्‍देलअज़ीज़ बुतेफ्लिका ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया।


advertisement:


बीस साल सत्‍ता में रहने के बाद श्री बुतेफ्लिका के पांचवीं बार राष्‍ट्रपति बनने के निर्णय को लेकर उनको पद से हटाने के लिए दबाव बन रहा था।



from दुनिया – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UdTxXn
via Latest News in Hindi

0 Comments