डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में नायरा के भाई का कि​रदार निभाने वाले नक्ष यानी शहजाद शेख जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म ​उरी की सफलता के बाद अब इस पर वेब सीरीज बनाई जा रही है। इसी वेब सीरीज में शहजाद रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे।  शहजाद का यह पहला डिजिटल डेब्यू होगा। इस सीरीज को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। शहजाद ने इस बारे में बताया कि "मैं शो में एक रॉ एजेंट का किरदार निभाऊंगा। यह एक छोटा मंच होगा और मैं काफी उत्साहित हूं और इसके लिए उत्सुक हूं।" शहजाद के अलावा इस सीरीज में मधुरिमा तुली, अमित साध और अन्य स्टार्स भी नजर आने वाले हैं।          View this post on Instagram                   maybe its time to jump into the social media game finally.... anyway ill be starting with an introduction video cz most ppl r clueless of who i am anyway happy to make it to 172k and congrats u just unlocked authenticity mode. viewer discretion is advised!! @shehzadss #shehzadshaikh #shehzad A post shared by SHEHZAD SHAIKH (@shehzadss) on Apr 11, 2019 at 9:16pm PDT शहजाद इस समय स्टार प्लस के शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" से जुड़े हुए हैं। सीरियल में वे मोहना सिंह के पति की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रह हैं। यह शो स्टार प्लस के लॉन्ग रनिंग शो में से एक है। शहजाद इसके पहले भी कई शो में भी नजर आ चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने साल 2012 में "सावधान इंडिया" से टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद वे जी टीवी के फेमस शो "कुबूल है" में नजर आए थे। उसके बाद वे "बेपनाह" में दिखाई दिए थे। सीरियल बेपनाह में उन्होंने हर्षद चोपड़ा के भाई की भूमिका निभाई थी।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2PiwapN
via Latest News in Hindi

0 Comments