नवरात्रि के दिनों में जब लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं तो उस दौरान उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, व्रत के बाद तो कई लोगों का वजन भी काफी बढ़ जाता है। इसके पीछे की मुख्य वजह होती है उनका गलत खानपान। लोग कहने को तो व्रत रखते है, लेकिन उस दौरान चिप्स, तली-भुनी चीजें जैसे कि कुट्टू की पूरियां-कचौड़ियां और पकोड़े खा लेते हैं। इन चीजों का सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए नवरात्रि व्रत रखते हुए भी हेल्दी रहने के लिए कुछ उपाय अपनाएं-


advertisement:


सबसे पहले तो शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी की कमी होने पर सिरदर्द व निर्जलीकरण आदि हो जाता है। इसलिए ढेर सारा पानी पीएं। अगर सादा पानी पीना संभव न हो तो नारियल पानी, छाछ, फलों का रस, सूप आदि पीएं।

व्रत के दिनों में लोग काम से बचने के लिए मार्केट में मिलने वाले फूड आइटम्स खाते हैं। अमूमन सोचते हैं कि खुद पकाने का झंझट नहीं करना पड़ेगा। लेकिन यही जरा सा आलस हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है। बाजार से चिप्स या अन्य तली-भुनी चीजें लाकर खाने के बजाय घर पर ही ड्राई रोस्ट करके खाएं। जैसे कि आप मूंगफली को तलने के बजाय सूखा भून सकते हो, चने भूनकर खा सकते हो। इन्हें खाने से आपको भूख नहीं लगेगी, लेकिन प्यास जरूर लगेगी। इससे आप पर्याप्त मात्रा में पानी पी सकते हैं।

ककड़ी, खीरे और आलू का सलाद इन दिनों अवश्य खाएं। इन चीजों में पानी की क्वॉन्टिटी अधिक होती है। मसलन, खीरे में 90 फीसदी पानी होता है। स्ट्रॉबेरी ड्रेसिंग के साथ फलों का सलाद भी बेहद टेस्टी होता है। इस सलाद को स्ट्रॉबेरी ड्रेसिंग बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी जैम का यूज कर सकती हैं। दरअसल, खाली पेट में यह डाइट लाइट मील का काम करती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UmeNu2
via Latest News in Hindi

0 Comments