अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो करें इन चीजों का सेवन

बहुत सारे लोग दुबले होते है। वे अपना वजन बढाना चाहते है। तो वे कई तरह के प्रोडेक्ट्स को भी उपयोग में लेते है। लेकिन फिर भी वे अपना वजन नहीं बढा पाते है। इसके अलावा वे अपने वजन बढाने के लिए डॉक्टर्स की भी सलाह लेते है। जिससे की उनका वजन बढ़ जाए। आज हम आपको इस खबर में वजन बढाने के लिए पांच आहार के बारे में बताएंगे। आइए जानते है उनके बारे में…
1.चावल
आपको बता दें कि चावल खाने से शरीर का वजन बहुत तेजी से बढता है। क्योंकि चावल में अत्यधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाती है। इसी के साथ यह शरीर में आसानी से पच जाता है। आप दिन में कम से कम दो बार एक कटोरी चावल का सेवन करे। इससे आपका वजन में बढोतरी होगी ।
2.भीगे चने
इसके अलावा आप भीगे चने का सेवन भी कर सकते है। क्योंकि इसके सेवन से भी वजन आसानी से बढ़ जाता है। इसका सेवन आप सुबह करे। चने खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढोतरी होगी। इसके साथ ही चना हमारे शरीर में खून की मात्रा को बहुत अच्छी कर देता है।
3.दाल
दाल में प्रोटिन काफी मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा यदि आप दाल और चावल को एक साथ सेवन करते है तो आपके शरीर में प्रोटिन और कार्बोहाइड्रेट बहुत अच्छी मात्रा में मिल जाता है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
4.गुड और मूगफली
गुड़ और मूंगफली प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इनका एक साथ सेवन करने से हमारे शरीर के मसल्स की ग्रोथ बहुत अच्छे से होती है। गुड़ और मूंगफली को आप दिन में कभी भी खा सकते हैं यह प्रोटीन का बेहद सस्ता और अच्छा स्त्रोत है।
5.उबले आलू
उबले आलू भी आपके वजन को बढाते है। आप शाम को या फिर किसी भी समय दिन में दो या तीन उबले हुए आलू का सेवन करना शुरू कर दे। क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जो कि वजन बढाने में सहायक होती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Ihv3VZ
via Latest News in Hindi
0 Comments