बेजान बालों में नई जान डालते हैं यह उपाय

किसी भी महिला के लिए सिर्फ उसके चेहरे की सुंदरता ही मायने नहीं रखती। बल्कि उसके बाल भी उसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। लेकिन अगर बाल रुखे-सूखे और बेजान हो जाएं तो वह देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बेहद आसानी से अपने रूखे बालों में नई जान डाल सकते हैं-
रुखे बालों में चमक लाने के लिए प्याज का रस, पिसा हुआ मेथीदाना व शहद को एक साथ मिलाकरं रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे अपने बालों में हेयर पैक की तरह लगाएं और एक घंटे बाद किसी अच्छे शैंपू से बालों को साफ धो लें। आपके बाल चमकदार होने के साथ ही मजबूत भी हो जाएंगे।
मेथीदाने को बालों के लिए काफी अच्छा माना गया है और इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों को मुलायम बनाने के लिए 4 टीस्पून मेथीदाना (रातभर के लिए पानी भिगोया हुआ), 4 चम्मच एलोवेरा जेल, कुछ कढ़ी पत्ते, 2-3 गुड़हल के फूल, एक टीस्पून शहद और एक टीस्पून ऑलिव ऑयल को मिलाकर इन सभी चीजों का पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को स्कैल्प में लगाते हुए बालों में भी अच्छी तरह लगाएं। थोड़ी देर बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में एक बार इस पैक को लगाकर बालों को मुलायम बनाया जा सकता है।
जैतून के तेल और दही मिलाकर बालों में लगाना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। इससे बाल ज्यादा मुलायम हो जाते हैं। अब एक बोल में दही व कुछ बूंदें जैतून का तेल डालकर मिश्रण को स्कैल्प पर मास्क की तरह अप्लाई करें। इसे बालों की जड़ों में 45 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। इसको रोजाना इस्तेमाल करने से बाल सिल्की हो जाएंगे और यह मास्क बालों को डैमेज होने से भी बचाएगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VcQQ4A
via Latest News in Hindi
0 Comments