गर्मी के मौसम में सुबह सुबह कुछ हैवी खाने का मन नहीं करता। ऐेसे में लोग सैंडविच खाना काफी पसंद करते हैं। कुछ लोग तो नाश्त के साथ लंच में भी इसे ही पैक करते हैं। लेकिन कुछ समय बाद यह उतना नरम नहीं रहता, जितना वास्तव में होना चाहिए। अगर आप गर्मी के इस मौसम में सैंडविच को हल्के, नरम और ताजा बनाए रखना चाहते हैं तो आपके काम आएंगे यह टिप्स-


advertisement:


स्प्रेड लगाने के बाद ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और इसे प्लेट में रखकर नीबू की कुछ स्लाइस साइड में रखकर ट्रांसपेरेंट फॉयल से कवर कर दें। सैंडविच पांच-छह घंटे तक ताजे रहेंगे। नीबू की वजह से उनसे अच्छी महक आएगी।

अगर आप चाहते हैं कि सैंडविच की स्टफिंग के कारण ब्रेड गीली न हो तो ब्रेड पर जरा-सा बटर लगा दें।

सैंडविच सेंक कर रखना चाहते हैं तो ग्रिल करने से पहले ब्रेड पर थोड़ा बटर लगा लें। इससे वे अच्छी तरह और बेहद कम समय में ग्रिल हो जाएगी। वैसे ग्रिल सैंडविच ज्यादा देर तक रखने से नरम पड़ हो ही जाते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uE4gLs
via Latest News in Hindi