ऑफिस एक ऐसी जगह होती है, जहां पर व्यक्ति के दिन का एक लंबा वक्त बीतता है। ऐसे में अपने सहकर्मियों से बातचीत करना व उनसे दोस्ती हो जाना बेहद आम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा की गई बातचीत भी आपके करियर में एक अहम रोल निभाती है। जहां अच्छी दोस्ती से करियर को किक स्टार्ट मिलता है, वहीं कभी-कभी बातों के कारण ही आपकी छवि नकारात्मक भी बनती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि ऑफिस में बातचीत के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


हर ऑफिस में एक गैदरिंग पॉइंट होता ही है जहां सभी इकट्ठा बैठ सकते हैं, या ग्रुप्स बनाकर बैठते हैं, बातें करते हैं, खाते-पीते हैं। कॉफी वेंडिंग मशीन और वॉटरकूलर्ज ऐसे ही कुछ स्पॉट्स हैं। ये जानने की कोशिश करें कि जिन कलीग्स को आप जानना चाहते हैं वे कहां बैठते हैं। एक बार जगह पता चल जाए तो आप भी वहां उसी वक्त पहुंचे जिससे कि आपको उनसे बात करने का मौका मिल सके। कॉफी पसंद न हो तो भी ऐसे ब्रेक्स जरूर लें क्योंकि इस तरह के कॉफी ब्रेक्स की वजह से ही आपको अच्छे दोस्त मिल सकते हैं।

ऑफिस में लोगों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाने के लिए जरूरी है कि आप खुद को हमेशा चीयरफुल बनाकर रखें और बातचीत करते हुए खुश नजर आएं। अगर कोई अच्छा दिख रहा है तो उसकी तारीफ करना न भूलें, किसी ने अच्छा काम किया तब भी तारीफ जरूर करें और दिल से करें।

हमेशा बेकार की गॉसिप और ऑफिस पॉलिटिक्स में न उलझे रहें। वर्कपेस के बारे में कुछ अच्छा बोलने पर फोकस करें, इस तरह गुडविल बनेगी। अगर आप गलत लोगों के साथ उठेंगे-बैठेंगे तो न चाहते हुए भी आपका इम्प्रेशन गलत ही पड़ेगा। इसलिए सही लोगों के साथ ताल-मेल बनाएं।

अगर आप इंट्रोवर्ट हैं और ज्यादा मेल-जोल रखने में झिझकते हैं या करना नहीं चाहते तो वॉट्स ऐप ग्रुप के जरिए बात शुरू करें। इस तरह लोगों से बात करना आपके लिए आसान हो जाएगा।

अगर एक्स्ट्रोवर्ट हैं तो ज्यादा ध्यान रखें। अपनी बातचीत से किसी को डराएं नहीं न ही किसी को कॉम्प्लेक्स में डालें और न ही डॉमिनेट करने की कोशिश करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YJA930
via Latest News in Hindi

0 Comments