आज के समय में लोग अपना वजन जल्दी कम करना चाहते हैं तो वहीं कुछ लोग लगातार बढ़ते वजन के कारण परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। इसके पीछे की असली वजह है हमारा मेटाबॉलिज्म। जब व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है तो उसके द्वारा खाया गया भोजन एनर्जी में तब्दील न होकर फैट के रूप में स्टोर हो जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करने के लिए काम किया जाए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


कंप्यूटर के इस युग ने लोगों का जीवन इस हद तक आसान बना दिया है कि लोग फिजिकली इनएक्टिव हो गए हैं। लेकिन ऐसा न करें। हमेशा कुछ न कुछ करते रहें मतलब एक्टिव बने रहें। खड़े रहें, च्युइंग गम चबाएं, चीजें इधर से उधर उठाकर रखें। इस तरह आप करीब 300 से 2000 कैलोरीज हर दिन बर्न कर सकते हैं।

ग्रीन टी सिर्फ वजन ही कम नहीं करती। बल्कि शोध बताते हैं की ग्रीन टी पीने मेटाबॉलिक रेट 4 से 5 फीसद तक बढ़ जाता है। ये चाय आप चाहें तो एक बार में दो कप भी पी सकते हैं। इसके एक कप में दो कैलोरीज ही होती हैं।

एक जर्मन स्टडी के अनुसार खूब सारा पानी दिनभर पीने से लगभग 30 फीसद कैलोरी दस मिनट में बर्न की जा सकती हैं। इसका असर एक घंटे तक भी बना रहता है।

कई शोध ये बात भी साबित कर चुके हैं कि हंसने और खुश रहने से भी थोड़ी-थोड़ी कैलोरी बर्न होती रहती है और इससे व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म भी बूस्टअप होता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Vg5FDE
via Latest News in Hindi

0 Comments