टमाटर के इन फायदों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

टमाटर का सेवन तो हर घर में किया जाता है। कभी सब्जी में तो कभी सलाद के रूप में इसे बड़े मजे से खाया जाता है। आप भले ही हर दिन इसका सेवन करते हो लेकिन फिर भी इससे मिलने वाले बहुत से फायदों के बारे में आपको नहीं पता होगा। तो चलिए आज हम आपको टमाटर से होने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बताते हैं-
टमाटर गठिया के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गठिया के दर्द से आराम पाने के लिए टमाटर के जूस में अजवायन मिलाकर रोजाना पीएं।
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए भी टमाटर लाभकारी है। रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर का 1 गिलास जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
अगर पेट में कीड़े हो जाएं तो सुबह खाली पेट टमाटर में काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे अल्फा-लिपोइक एसिड, लिकोपीन, फॉलिक एसिड और बीटा-केरोटीन प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करते हैं।
आपको शायद पता न हो लेकिन टमाटर दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। पोटेशियम से भरपूर टमाटर का सेवन दिल के रोगों से भी बचाव करता है।
इसके नियमित सेवन से डायबिटीज, आंखों व पेशाब संबंधी रोग, पुरानी कब्ज व चमड़ी के रोगों में फायदा होता है
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UA7pLM
via Latest News in Hindi
0 Comments