गर्मी में मौसम में जब बाल चिपचिपे होने लगते हैं तो उनकी देखरेख करने के लिए लोग हेयरवाॅश करना पसंद करते हैं। लेकिन हर दिन केमिकलयुक्त शैंपू का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि यह बालों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ केमिकल फ्री बेहतरीन होममेड शैंपू के बारे में-


advertisement:


एप्पल साइडर विनेगर बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, यह बालों के पीएच लेवल को बकरार रखता है, जिससे बाल शाइनी व हाइड्रेटिड रहते हैं। इतना ही नहीं, यह होममेड शैंपू स्कैल्प को गहराई से साफ करता हैं और बालों को वो सभी पोषक तत्व देता हैं जिनसे बाल हैल्दी व स्ट्रॉंग बने रहते हैं। इस शैंपू को बनाने के लिए एक बाउल में 3 टेबलस्पून पानी लेकर उसमें 1 टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाकर एक बोतल में भरकर रख दें। फिर इस मिक्सचर को लगाकर बालों को धोएं। इसके बाद गुनगुने पानी से बाल साफ करें। फिर 4 टेबलस्पून पानी में 1 एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों की मसाज करें और धो लें।

बालों को प्रोटीन की अदद आवश्यकता होती है। इसलिए घर पर ऐसा शैंपू अवश्य बनवाएं, जो नैचुरल तरीके से बालों को प्रोटीन प्रदान करते हों। इसके लिए आप अंडे का प्रयोग कर सकते हैं। शैंपू को बनाने के लिए 1 चम्‍मच जैतून तेल, 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस और 1 चम्‍मच माइल्‍ड शैंपू आधा कप पानी में मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं। आप चाहे तो 1 अंडा, 1 चम्‍मच एलोवेरा जैल और 2 चम्‍मच शैंपू मिक्‍स करके भी शैंपू की तरह बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इससे बालों को प्रोटीन मिलेगा और वह मजबूत होंगे।

अगर आपके बालों को एक्सट्रा केयर की जरूरत पड़ती हैं तो ऐसे में चंदन पाउडर-नीम शैंपू बेस्ट ऑप्शन हैं। इस शैंपू को बनाने के लिए एयरटाइट बाटल में 2 कप नीम की पत्तियां (सुखाकर पीसी हुई), आधा किलो किलो बेसन, आधा किलो किलो शिकाकाई पाउडर व 125 ग्राम चंदन पाउडर पीसकर स्टोर कर दें। जब भी बालों को धोना हो तो एक कप पानी में इस पाउडर के 2 चम्मच मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ सिर की खुजली दूर रहेगी बल्कि रूखे बालों में शाइन भी आएगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UQ8JcJ
via Latest News in Hindi

0 Comments