मनाली से आल्टो की हायर, नालागढ़ में लूटकर हुए फरार
बीबीएन, 29 अप्रैल (निस)
हरियाणा के 4 शातिरों ने मनाली से एक आल्टो कार को चंडीगढ़ जाने के लिए हॉयर किया, लेकिन उपमंडल नालागढ़ के जोगों पहुंचकर सुनसान जंगल में शातिरों ने ड्राइवर को उल्टी का बहाना बनाकर कार रोकने को कहा। इतने में युवकों ने ड्राइवर पर पीछे से हमला किया और कार को दस्तावेजों समेत लेकर फरार हो गए। ड्राइवर ने किसी से लिफ्ट ली और सूचना जोगों पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना नालागढ़ पुलिस को दी और नालागढ़ पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को घेर लिया। पुलिस का नाका देखकर आरोपी कार को छोड़कर फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने 2 आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपियों की पहचान सुमित पुत्र ईश्वर निवासी रोहतक व सितेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। नालागढ़ में लगाये गये नाके पर डीएसपी चमनलाल खुद मौजूद थे। उन्होंने कार को रुकने का ईशारा किया तो युवकों ने कार रोकी और भागने लगे। उनमें से 2 आरोपियों को पुलिस ने रोपड़ रोड पर बाइक से पीछा करके धर दबोचा।
क्या बोले डीएसपी
डीएसपी नालागढ़ चमनलाल ने बताया कि पुलिस ने कार चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, जबकि 2 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
The post मनाली से आल्टो की हायर, नालागढ़ में लूटकर हुए फरार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2LmjgZk
via Latest News in Hindi
0 Comments