आरएसएस नेता और पीएसओ की हत्या के बाद किश्तवाड़ में तनाव
जेके के जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में अस्पताल में गोलियां चलाकर जिन आरएसएस नेता को घायल किया गया था उनकी मौत हो गयी है। उनके पीएसओ (सुरक्षा अधिकारी) मौत हो गयी थी। इन हत्यायों के बाद बाद कर्फू लगा दिया गया है और सेना को बुला लिया गया है।
”तहलका” की जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर साढ़े बारह बजे तब हुई जब एक आतंकी स्वास्थ्य केन्द्र में घुस आया और आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा पर गोलीबारी शुरू कर दी। शर्मा और उनके पीएसओ राजिंदर किश्तवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में आये हुये थे।
किश्तवाड़ पुलिस के मुताबिक आतंकी, जो की बुर्के में था, उनकी आवाजाही पर नजर बनाए हुये था और अस्पताल में उसने गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीबारी में पीएसओ की मौत हो गई और आरएसएस नेता घायल हो गए। बाद में उनकी दौरान मौत हो गयी।
शर्मा को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से जम्मू आया गया लेकिन उनकी अस्पताल में मौत हो गई। किश्तवाड़ और भद्रवाह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब सेना को बुला लिया गया है क्योंकि वहां हत्या के बाद तनाव है। इलाके में कर्फ्यू लगाकर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।
हमले के बाद आतंकी पीएसओ राजिंदर सिंह का हथियार लेकर वहां से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल नवम्बर में भाजपा की राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित की भी किश्तवाड़ में ही आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस और सेना फरार आतंकी की तलाश कर रही है।
The post आरएसएस नेता और पीएसओ की हत्या के बाद किश्तवाड़ में तनाव appeared first on Tehelka Hindi.
from Tehelka Hindi http://bit.ly/2Gcv0ZY
via Latest News in Hindi
0 Comments