चुनाव से ऐन पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में एक बड़े हमले में एक विधायक और  पांच जवानों की हत्या कर दी है। पहले नक्सलियों ने जवानों को विस्फोट से मारा और जैसे ही भाजपा विधायक भीमा मंडावी घटना को समझने के लिए अपने वाहन से बाहर निकले, नक्सलियों ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।
यह हमला भाजपा के चुनाव काफिले पर हुआ है जिसमें भाजपा के विधायक भीमा मंडावी भी एक वाहन में सवार थे। ब्लास्ट के दौरान भीमा का वाहन भी घटनास्थल पर ही था। मंडावी को लेकर पुष्ट जानकारी मिली है कि उनकी भी हत्या कर दी गयी है।
”तहलका” की जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में यह हमला हुआ । भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफिले को टारगेट करके यह ब्लास्ट किया गया है जिसमें पांच जवानों के शहीद होने की सूचना है। बाद में जैसे ही भाजपा विधायक अपने वाहन से बाहर निकले उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नक्सल प्रभावित दंतेवाडा में पहले चरण के तहत ११ अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। जिस सवार में भाजपा विधायक मंडावी सवार थे वो बुलेट प्रूफ था। फिलहाल खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है
छत्‍तीसगढ़ में सोमवार को नक्‍सलियों ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफि‍ले पर हमला कर दिया। इसमें विधायक समेत पांच जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार नक्‍सलियों ने एंटी लैंडमाइन से पहले ब्‍लास्‍ट किया। इसके बाद धारदार हथियारों से विधायक पर हमला किया।
जानकारी के मुताबिक हमला नकुलनार थाना क्षेत्र के श्‍यामगिरी क्षेत्र में हुआ। यह स्‍थान कुआकाेंडा के पास है।बताया जाता है कि विधायक श्‍यामगिरी से जैसे ही निकले वैसे ही नक्‍सलियों ने उनके काफ‍िले पर हमला कर दिया। नक्‍सली पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे।

The post छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने भाजपा विधायक और ५ जवानों की हत्या की appeared first on Tehelka Hindi.



from Tehelka Hindi http://bit.ly/2IoZPwc
via Latest News in Hindi

0 Comments