खुश और खूबसूरत दिखने के लिए जीवन में अपनाएं यह रूल्स

आज के समय में हर व्यक्ति कहीं न कहीं तनाव से ग्रस्त है। खासतौर से, महिलाओं को तो दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। जिसके कारण उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं मिलता। खुद की लापरवाही से उनके सौंदर्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ता है ही, साथ ही काम का अतिरिक्त बोझ उनकी खुशी को भी छीन लेता है। ऐसे में अगर आप हैप्पी और ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो अपने बिजी शेड्यूल में भी इन चीजों को शुमार कीजिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। आप भले ही जिम न जाती हों लेकिन फिर भी घर पर कुछ देर एक्सरसाइज करें या फिर वॉक आदि अवश्य करें। इससे आपकी सेहत तो अच्छी रहती है ही, साथ ही इससे स्किन में भी निखार आता है। एक्सरसाइज आपको एनर्जेटिक, एक्टिव, पॉजिटिव और हेल्दी बनाए रखती है। जरूरी नहीं कि एक ही तरह की एक्सरसाइज आप करें, बोरियत से बचने के लिए इन्हें बदला भी जा सकता है।
महिलाओं के साथ एक समस्या हमेशा देखने को मिलती है। वह हर किसी के लिए समय निकाल लेती हैं, लेकिन ,खुद के लिए वक्त निकालना जैसे उनके लिए नामुमकिन होता है। लेकिन अगर आप खुद को भीतर से रिचार्ज करना चाहती हों तो खुद को ब्रेक अवश्य दें और इस समय में केवल वही करें जो आपको पसंद हो। म्यूजिक, रीडिंग, पेंटिंग, राइटिंग कुछ भी करें लेकिन मजे लेकर करें।
खूब सारे मेकअप के बाद नजर आने वाली शक्ल को अगर आप खूबसूरती समझ रहे हैं तो गलत राह पर है। खूबसूरती का सीधा-सीधा मतलब अंदर से ग्लो करने से है। नैचरल और ऑर्गेनिक लाईफ स्टाइल अपना कर इसे हासिल किया जा सकता है। हल्का-फुल्का मेकअप तो चार चांद लगाने का काम करता है।
दिनभर काम करने के बाद रात को भरपूर नींद अवश्य लें। स्लीप शेड्यूल तब बेहद जरूरी हो जाता है जब आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं। जरूरी है कि आप नींद में कोई कमी न रखें। वैसे भी अच्छी नींद के बाद आप बिना किसी कोशिश के फ्रेश नजर आने लगते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TM5kqJ
via Latest News in Hindi
0 Comments