अब जब गर्मियों का मौसम आ चुका है तो बहुत से घरों मे एयरकंडीशनर का इस्तेमाल शुरू हो गया है। लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जिनके घर में या तो एयरकंडीशनर है ही नहीं, या फिर उसकी सर्विस बाकी है। ऐसे में अगर आप बिना एसी के भी अपने घर को ठंडा रख सकते हैं और गर्मी व उमस से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


घर में जगह-जगह गीली शीट्स बिछा द व टॉवल घर के अलग-अलग हिस्सों में गीले करके लटका दें। घर में ठंडक बढ़ जाएगी।

चाहे आप खाना बनाएं न बनाएं, नहाएं या न नहाएं, पंखे दोनों जगहों (किचन और बाथरूम) के चालू कर दें। ऐसा करने से घर में हवा का सर्क्यूलेशन अच्छा रहता है। साथ ही आपको किसी भी कमरे में आते-जाते गर्मी नहीं लगेगी।

फ्रीजर में कुछ घंटों के लिए एक बड़ा कटोरा भरकर रख दें। अब इस कटोरे को उठाकर पंखे के सामने रख दें। जैसे ही पंखा चलेगा वैसे ही बर्फ का पानी पिघल कर पूरे कमरे में फुहार बनकर उड़ेगा। एक कूलिंग मिस्ट का अहसास और कमरे को रिफ्रेश कर देगा।

घर की गर्मी को कम करने के लिए ऐसे बल्बों का प्रयोग करें, जिनसे कम गर्मी उत्सर्जित होती हो। साथ ही बल्ब का प्रयोग रात में जरूरत पड़ने पर ही करें, दिनभर तो वैसे ही रोशनी बहुत अधिक रहती है।

गर्मी के मौसम में दिन में खिड़कियों को खुला रखने से कमरे में गर्मी बढ़ती है। हो सके तो पर्दे या ब्लाइंड्स भी डालकर रखें। हीट ब्लॉक करने वाले पर्दे और ब्लाइंड्स में इन्वेस्ट करें। सूरज की रोशनी अच्छी होती है लेकिन गर्मी में घर के अंदर से ही धूप का मजा लें। सुबह के सूरज की रोशनी जरूर देखें। इसके लिए रात में पर्दे और ब्लाइंड्स हटाकर सोएं जिससे सुबह की रोशनी कमरे में प्रवेश कर सके।

अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और ठंडा पानी पीते ही गले में खराश हो जाती है तो रहने दें, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो गर्मी में दिनभर आइसक्रीम या बर्फ के गोले जैसी ठंडी चीजें खाते रहें। और कुछ नहीं तो बर्फ वाला पानी पीते हुए दिन निकालें। ऐसा करने से आपका एनर्जी लेवल बना रहेगा और थकान महसूस नहीं होगी। गर्मी एन्जॉय करने का ये भी जानदार तरीका है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UoN22X
via Latest News in Hindi

0 Comments