रोजमर्रा के दिनों में हम कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है और उसके कारण व्यक्ति काफी परेशान होता है। लेकिन वास्तव में, वह समस्या उतनी भी बड़ी नहीं होती। अगर इस समस्याओं का हल स्मार्टली ढूंढा जाए तो फिर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-
अमूमन लोग अपनी सुविधा के लिए दीवारों पर ज्यादा हुक्स लगा देते है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे लोग ज्यादा चीजों को यहां-वहां लटकाते हैं। इससे घर बिना वजह अव्यवस्थित महसूस होगा। कोशिश करें कि घर में हुक्स हो ही नहीं। हर हुक को लगवाने से पहले सोचें कि क्या सच में आपको उसकी जरूरत है।
इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स के खाली डिब्बों को फेंके नहीं, छोटी-छोटी चीजें स्टोर करने के लिए रख लें। अक्सर घर में यही छोटी चीजें इधर-उधर पड़ी रहती हैं। उन्हें यहां आसानी से जमा किया जा सकता है।
कोशिश करें कि आपके घर में ऐसा फर्निचर ज्यादा हो जो एक से ज्यादा उपयोग में आ सकता है। वो सोफा जो रात को बैड बन जाए या फिर वो कुर्सी को जो लेडर स्टूल जैसी हो। इससे आप कई तरह की चीजों को संभालने के इंझट से आप बच सकते हैं।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FScPIQ
via Latest News in Hindi

0 Comments