अगर कोई आपसे पूछे कि एलुमिनियम फॉयल किस काम आता है तो सबसे पहले आपके मुंह से निकलेगा, रोटी रखने के। लेकिन वास्तव में एलुमिनियम फॉयल का प्रयोग महज यही तक सीमित नहीं है। अगर आप स्मार्टली इसका प्रयोग करते हैं तो इसे कई तरह से काम में ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एलुमिनियम फॉयल के कुछ बेहतरीन प्रयोगों के बारे में-


advertisement:


अगर आप घर पर बालों को डाय करते हैं तो आपने कई बार देखा होगा कि बालों पर डाय लगाते वक्त चश्मे की डंडियों पर भी रंग लग जाता है। एलुमिनियम फॉयल से अगर चश्मे के इस हिस्से को ढंक लेंगे तो बिना टेंशन के डाय लगा सकते हैं।

पुताई करते वक्त दरवाजे के हैंडल, स्टॉपर पर रंग लगना बेहद आम बात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन्हें फॉयल से ढंक लें। यह आसानी से निकल भी जाते हैं। पेंटर अक्सर इन जगहों पर कागज लगा लेते हैं जो कारगर उपाय नहीं है।

प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स अंधेरे से लड़ने के लिए रिफ्लेक्टर्स का उपयोग करते हैं। आप सिर्फ एक मोटे कार्डबोर्ड पर एलुमिनियम फॉयल लगा लेंगे तो यह बेहतरीन रिफ्लेक्टर साबित होगा। है न सस्ता और आसान उपाय! अलमारी के ड्रॉर के अंदर भी इन्हें बिछाएं तो यह लाईट भी रिफ्लेक्ट करेंगे।

फॉयल को आसानी से एक गीले स्पॉन्ज से पोंछा जा सकता है इसलिए इन्हें ऐसी जगह बिछाया जा सकता है जहां सफाई करना थोड़ा कठिन हो।

एक प्लास्टिक केबिन के इर्द-गिर्द फॉयल चिपका दें। अब इसमें सिल्वर पीसेस रखें। 1/4 कप वॉशिंग सोडा और गरम पानी इसमें डालें। हिलाकर 10-15 मिनट तक सोक करके रखें।

बारबेक्यू ग्रिल पर चिपका हुआ खाना एलुमिनियम फॉयल के एक बॉल से खुरच कर साफ किया जा सकता है।

स्टील के कूचे की तरह ही एलुमिनियम फॉयल का कूचा बनाकर जले हुए बरतन वगैरह भी साफ किए जा सकते हैं। खासकर कैसरोल डिशेस और कास्ट आयरन बर्तन इससे साफ करेंगे तो उन पर स्क्रैच भी नहीं आएंगे

एलुमिनियम फॉयल हीट रिफ्लेक्ट करता है। तो अपने आयरन बोर्ड के नीचे एक शीट बिछाकर रखें। इससे आपके कपड़े कम समय में प्रेस किए जा सकेंगे।

कई बार रिमोट में सेल लगाने की जगह पर एक गैप हो जाता है। इस गैप को एलुमिनियम फॉयल से आसानी से भरा जा सकता है। यह सर्किट पूरा करने का काम कर देते हैं।

कैंची की धार तेज करने में भी एलुमिनियम फॉयल का प्रयोग किया जा सकता है। इसे धार पर रगड़कर तो साफ कर ही सकते हैं। फॉयल पर कैंची चलाएंगे तो भी धार तेज होगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OCJWmE
via Latest News in Hindi

0 Comments