फलों का करें ऐसे इस्तेमाल, मिलेगी खिली-खिली त्वचा

यह तो हम सभी जानते हैं कि फलों का सेवन करने से बेहतरीन त्वचा मिलती है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि अगर फलों का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इससे खिली-खिली त्वचा भी मिलती है। जी हां, फलों की मदद से कई तरह से फेस पैक बनाए जा सकते हैं और स्किन की सभी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
गर्मी का मौसम ऑयली स्किन के लिए काफी परेशानी भरा होता है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। स्ट्रॉबेरी में अल्फा हाइड्रॉक्साइड होता है, जो तैलीय त्वचा वाले लोगों में मुंहासे आने से रोकता है। फेस पैक त्वचा की गंदगी हटाने के साथ ही इसे फ्रेश फील भी देता है। स्ट्रॉबेरी फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है और रोमछिद्रों को भी खोलता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बना लें। उसमें एक चम्मच हनी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद पांच मिनट आंखें बंद करके आराम करें, ताकि त्वचा के अंदर विटामिन अच्छी तरह से घुल सकें। बाद में दूध या पानी से धो लें। इसे रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
वहीं जिन लोगों की स्किन रूखी है, उनके लिए खीरे का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है। यह स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे मुलायम भी बनाता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से त्वचा में किसी भी तरह की जलन या इचिंग भी दूर होती है। यह स्किन में एकाएक ग्लो लाता है। खीरे का फेस पैक बनाने के लिए खीरे और दूध को बराबर भागों में लेकर एक चम्मच शहद, एक चम्मच ब्राउन शुगर का पेस्ट बना लें। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ें और फिर साफ पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।
जिन लोगों की स्किन ऐसी है, कि उन्हें हमेशा ही मुंहासों व एक्ने की समस्या रहती है, उन्हें केले का प्रयोग करना चाहिए। यह त्वचा को हेल्दी रखने के साथ ही उसे कई समस्याओं से बचाता है। बनाना फेस पैक बनाने के लिए एक मसले हुए केले में एक चम्मच लेमन और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FRNcrz
via Latest News in Hindi
0 Comments