अब साध्वी ने दिग्विजय को बताया महिषासुर, कहा-मैं इसका विनाश करने आई हूं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वद्वी और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को महिषासुर करार दिया है। साध्वी चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को बैरसिया क्षेत्र पहुंची थीं, जहां उन्होंने वर्तमान सांसद आलोक संजर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा त्याग कोई नहीं देता, वर्तमान सांसद ने मुझसे कहा कि दीदी आप चुनाव लड़िए और इस महिषासुर का मर्दन (विनाश) कीजिए, और महिषासुर मर्दिनी भगवा वस्त्र धारण कर आ गई है। बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ने कहा कि चुनाव में यह तय हो जाएगा कि भगवा आतंक होता है या नहीं, भगवा को आतंक कहने वाले लोग भ्रष्ट और अधर्मी हैं। ये देश और संस्कृति के विरुद्ध हैं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने मुंबई बम धमाके में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दे दिया था, उन्होंने कहा था कि हेमंत को उनका श्राप लगा था, क्योंकि उन्हें करकरे द्वारा सताया गया था, हालांकि विवाद बढ़ने और भाजपा द्वार इस बयान से खुद को अलग करने के बाद उन्होंने बयान वापस ले लिया था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2ULJNUf
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2ULJNUf
via Latest News in Hindi
0 Comments