नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने जेल से अपने पूर्व सहयोगी जेडीयू को खत लिखा है| इसमें लालू ने कहा की ये पहला चुनाव है जिसमे मैं आपके बीच नहीं हूँ| इसके अलावा कई सारी भावुक बातें लालू ने इस खत में कही जिसका जवाब जेडीयू ने तंज में दिया| जेडीयू ने कहा की आप आज जेल में हैं वो आपकी करनी की वजह से है|


advertisement:


अफ़सोस नहीं जताएं– पार्टी की ओर से खत लालू यादव को संबोधित किया गया है, जिसमें लालू पर कई तंज कसे गए हैं, खत में लिखा है कि जिस लोकतंत्र के चुनाव के लिए आप अफसोस जता रहे हैं वो चुनाव आप की करनी की वजह से ही दूर हुआ है, आप आजादी की लड़ाई या सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने की वजह से जेल में नहीं है बल्कि आप ने घोटाला किया है, जिसके दोषी आप पाए गए हैं और आपको सजा मिली है, इसलिए आप लोकतंत्र के इस पावन पर्व में शामिल होने के योग्य ही नही हैं ऐसे में अफसोस जताने का कोई अर्थ नहीं है| इसके अलावा जेडीयू ने कहा की आपके समय बिहार में जंगलराज था लेकिन आज सुशासन की बात की जा रही है| अआप परेशां क्यों हो रहे हैं आपने तो अपने बच्चो को भी सेट कर दिया है अब| आपने अपने बच्चो को भी वही सिखा दिया जो आप किया करते थे|

आपको बता दें की लालू ने एक किताब भी लिखी है जो की आजकल चर्चा में है|




from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Z4iinx
via Latest News in Hindi

0 Comments