अजेय नहीं हैं मोदी, 2004 का चुनाव भी याद कीजिए: सोनिया गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गाँधी ने गुरुवार को रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया| इस दौरान राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी भी उनके साथ मौजूद रहे| सोनिया ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा की ये बात ध्यान में रखिये की नरेन्द्र मोदी अजेय नहीं हैं|
सोनिया बोली हर्गिज नहीं– नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आई सोनिया गाँधी से मीडिया ने कहा की क्या लगता है आपको की नरेन्द्र मोदी अजेय हैं? तो सोनिया ने कहा की हर्गिज नहीं, ऐसा नहीं है की वो अजेय हैं| साल 2004 का चुनाव याद कीजिए जब ऐसा ही कहा जा रहा था और एक बार फिर भी वैसा ही कुछ है| इसी दौरान राहुल गांधी ने कहना शुरू कर दिया, “भारतीय इतिहास में ऐसे अनेकों लोग हुए हैं, जो अपने घमंड के चलते खुद को अजेय समझ लेते थे, वे ये सोचते थे कि वो भारत की जनता से बड़े हैं| लेकिन, उन्हें पता नहीं था कि जनता से बड़ा कोई भी नहीं है| मोदी जी की अजेयता इस चुनाव में खुलकर सामने आ जाएगा|”
आपको बता दें की साल 2004 से लगातार सोनिया गाँधी रायबरेली से चुनाव जीत रही हैं| अब एक बार फिर उन्होंने यही से नामांकन दाखिल किया है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IcIhnC
via Latest News in Hindi
0 Comments