अब बिना पैसे दिए बुक कीजिए ट्रेन का टिकट

IRCTC के तरफ से एक खास ऑफर दिया जा रहा है जिसमे बिना पैसे दिए आप रेल टिकट बुक कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ कोई भी अपने IRCTC अकाउंट से उठा सकता हैं। इस स्कीम को ई-पे लेटर (ePayLater) चला रहा है।
इस प्रोजेक्ट को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरशन (IRCTC) ने पेश किया है। इस स्कीम के तहत कोई भी ग्राहक IRCTC की वेबसाइट से बिना कोई पेमेंट किए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकता है और उसका पेमेंट 14 दिनों बाद कर सकता है। हालाँकि इस सेवा का लाभ लेने वाले कस्टमर्स को पेमेंट करते वक्त 3.5 पर्सेंट सर्विस चार्ज देना होगा। यदि आप 14 दिन के भीतर पेमेंट कर देते हैं तो आपको अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होगा। एक और खास बात यह भी है कि अगर आप समय पर लेनदेन करते हैं, तो आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ सकती है।
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए IRCTC पर पेमेंट करते समय आपको ePayLater का ऑप्शन मिलेगा आप इस पर क्लिक करें। ePayLater को चुनने के बाद आपको बिना पेमेंट किए ट्रेन टिकट मिल जाएगा।
from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VYijYc
via Latest News in Hindi
0 Comments