28 अप्रैल को लॉन्च होगा गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3, ये हो सकते हैं फीचर्स

नूबिया कंपनी गेमिंग लवर्स के लिए अपना रेड मैजिक 3 स्मार्टफोन चीनी बाज़ार में 28 अप्रैल को पेश करेगी। इस बात की पुष्टि चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर की गई है। बता दें, यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन, लेटेस्ट चिपसेट प्रोसेसर 855 और 5G नेटवर्क के साथ आएगा।
लीक्स के अनुसार यह फोन भारतीय मार्किट में मई में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले सप्ताह Red Magic 3, Nubia Alpha स्मार्टवॉच और Nubia Pods को मई में भारत में लॉन्च करने का एलान किया था। इस स्मार्टफोन में ड्यूल एयर + लिक्विड हीट कण्ट्रोल सिस्टम भी होने के उम्मीद है|
नूबिया रेड मैजिक स्मार्टफोन 3,800 एमएएच की बैटरी, 12GB रैम के साथ आ सकता है| इस हैंडसेट के अलावा कंपनी Red Magic 2 हैंडसेट भी जल्द लॉन्च कर सकती है|
इसके अलावा गेमिंग स्मार्टफोन में 4D वाइब्रेशन सिस्टम, गेमिंग बटन्स, ब्रीथिंग लोगो दिया जा सकता है|
from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UMor9e
via Latest News in Hindi
0 Comments