नई दिल्ली: हाल ही में बीजेपी छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए बिहारी बाबु शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से चर्चा में हैं| बीते दिन अपनी पत्नी और लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा की नामांकन रैली के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कांग्रेस खेमे में आग लग गई| शत्रुघ्न ने रोड शो के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा की अखिलेश यादव बेहतर पीएम कैंडिडेट हैं|

क्या बोले शत्रु- दरअसल रोड शो के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो, जिनके अंदर काबिलियत और गुण हैं और अपना काम करने की तत्परता है, उन्हें अखिलेश यादव में परफेक्ट पीएम मटेरियल दिखता है, उन्होंने सपा अध्यक्ष के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वे युवा शक्ति का प्रतीक हैं, उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है, मैं उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश के भविष्य के रूप में ही नहीं बल्कि कभी-कभी तो देश के भविष्य के रूप में यानी कि प्राइममिनिस्ट्रियल कैंडिडेट के रूप में भी देखता हूं|

पार्टी धर्म निभाएं शत्रु– सिन्हा के इस बयान के बाद लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने हमला किया| उन्होंने कहा की यहाँ आकर उन्होंने पति-पत्नी का धर्म निभाया लेकिन अब मेरा प्रचार करके उन्हें पार्टी धर्म निभाना चाहिए| जाहिर है की शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान से कांग्रेस के अंदर खलबली मची हुई है|




from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Di6rZB
via Latest News in Hindi

0 Comments