दांतों की समस्या आजकल अधिकतर लोगों में देखने को मिलती है| दांत में कीड़े, कैविटी, मसूड़ों में दर्द, सूजन आदि समस्याएं गलत खान पान के कारण हो जाती है| दांतों का ध्यान रखने के लिए ये जरूरी है कि आप ब्रशिंग और फ्लॉसिंग जरूर करें| इसके अलावा कई ऐसे फूड्स होते हैं जिनको खाना आवश्यक होता है| आज हम आपको उन फुड्स के बारे में बता रहे हैं जिनको आपको जरूर खाना चाहिए ताकि आपके दांत स्वस्थ रहें| आइए जानें यहां –

दूध:

विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर दूध दांतों को हैल्दी बनाने में बहुत फायदेमंद होता है| दूध हमे बैक्टीरिया से बचाता है|

डार्क चॉकलेट:

कहा जाता है कि चॉकलेट्स खाने से दांत बिलकुल स्वस्थ नहीं रहते परन्तु डार्क चॉकलेट का सेवन करना दांतों के लिए लाभदायक है। डार्क चॉकलेट में अधिक मात्रा में कोको पाया जाता है जिससे मसूड़ों की सूजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

सेब:

सेब में भरपूर विटामिन पाया जाता है जो दांतों को स्वस्थ रखता है। इसमें अधिक फाइबर पाया जाता है जो कि दांतों की स्क्रबिंग के लिए एक फायदेमंद है।

दही:

प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा दही में अधिक होती है। प्रतिदिन दही खाने से दांत स्वस्थ रहते है। दांतों को हेल्दी बनाने के लिए कम फैट और शुगर वाले दही का इस्तेमाल करना चाहिए।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2ZFhYMo
via Latest News in Hindi

0 Comments