शादी में पति से पहले, इनसे जरूर करें कुछ बातें

जब भी किसी लड़की की शादी तय होती है तो वह अपने भावी पति से ढेर सारी बाते करती हैं। वह चाहती है कि वह शादी से पहले अपने पति को अच्छी तरह समझ लें ताकि उसे शादी के बाद दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लेकिन क्या आप जानती हैं कि शादी से पहले आपको पति के अलावा भी इन लोगों से कुछ जरूरी बातें करनी चाहिए। जी हां, आपको अपने सास-ससुर से कुछ बातें कर लेनी चाहिए-
अगर आप वर्किंग हैं तो सास-ससुर को अपने ऑफिस टाइमिंग के बारे में पहले ही बता दें, अन्यथा शादी के बाद इन बातों को लेकर मनमुटाव पैदा हो जाता है।
इसके अतिरिक्त आप शादी के बाद जॉब करना चाहती हैं या फिर घर पर रहकर ही अर्निंग करना चाहती हैं, इस बारे में भी अपने सुसराल वालों से बात कर लें ताकि बाद में आपके काम करने पर लेकर किसी तरह की परेशानी खड़ी न हो।
इसके अलावा अगर आप अपनी सैलरी से किसी तरह की कोई सेविंग या कोई दूसरे काम जैसे लोन आदि कर रही तो उसका जिक्र कर दें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UIaQuI
via Latest News in Hindi
0 Comments