खीरे के फायदे तो कई बार सुने होंगे आपने, अब जान लें इसके नुकसान भी

गर्मी में खीरे का सेवन विशेष रूप से लाभदायी माना जाता है। यह आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ-साथ कई तरह के लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
खीरे का सेवन रात के समय करने से बचना चाहिए। रात में इसके सेवन से आपको फायदे के स्थान पर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
खीरे का सेवन करते समय इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे नियंत्रित मात्रा में ही खाएं। दरअसल, खीरे में कुकुर्बिटाइन्स नामक विषैला यौगिक तत्व पाया जाता है। आप जितना अधिक खीरा खाएंगे, उतनी ही अधिक मात्रा में यह टॉक्सिक आपके शरीर में जायेगा। इसके कारण आपके लीवर, अग्नाशय, पित्त मूत्राशय और गुर्दा सहित शरीर के कई अन्य अंगों में सूजन हो सकती है।
खीरा स्वभाव से ठंडा माना जाता है। इसलिए अगर आप कफ, सर्दी या सांस संबंधी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो रात के समय में इसे खाने से परहेज करें और खाने की मात्रा पर भी ध्यान दें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2ULhn8l
via Latest News in Hindi
0 Comments