नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों से पहले यूपी में हुए सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कही ना कही बीजेपी चिंतित तो है| राजनाथ सिंह ने भी कहा है की इससे हमे नुकसान होगा| अब पीएम मोदी का इस पर बयान आया है| एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बड़ी बातें कही-


advertisement:


ये बोले मोदी- सपा बसपा गठबंधन से यूपी में चुनौती मिलेगी या नहीं इस सवाल पर मोदी ने कहा की “लोकतंत्र में चुनौती होनी बहुत अच्छी बात है| अगर चुनौती नहीं होगी तो अच्छा काम करने का सवाल नहीं आएगा| जब चुनौतियाँ नहीं होगी तब तक खुद की ताकत का अंदाजा नहीं होता है| मैं चाहता हूँ और अधिक चुनौतियाँ आये जिससे हम और अधिक निखरें| चुनौतियाँ हमेशा इन्सान को निखाकर बाहर लाती हैं”| मुझे इससे मतलब नहीं की मीडिया में कौन छप रहा है, कौन फ्रंट पेज पर आ रहा है और कौन कितनी जगह अख़बार में ले रहा है| लेकिन कुछ लोग इसे ही चुनौती मान लेते हैं जो की गलत है”|

मोदी ने माना लहर है- बात जब एंटी-इंकमबेसी की आई तो मोदी ने कहा की ऐसा कुछ नहीं है| मैं मानता हूँ की लहर है एक पार्टी की और उसे सत्ता में लाने की| मैं खुद लोगो से मिलता हूँ और देश के अलग अलग राज्यों में जाता हूँ और मुझे वहां ऐसा ही प्रतीत होता है|

आपको बता दें की सपा बसपा के साथ आने से कही ना कही बीजेपी को यूपी में नुकसान तो होगा|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2uOH0KC
via Latest News in Hindi

0 Comments