घर में ऐसी कई सब्जियां होता है जिन्हें हम रोजाना खाने में खाते है, लेकिन अगर हम कहें कि आप उसे स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं. टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे हम हर सब्जी में डालते हैं, पर अगर हम उसे अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल करते हैं. तो हमें एक सुंदर और बेदाग स्किन मिलेगी. टमाटर स्किन में ग्लो लाने के साथ मुंहासे, दाग हटाने के साथ औयली स्किन को भी ड्राई करने का काम करते हैं. आज हम आपको टमाटर के कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप स्किन को और भी ब्यूटिफुल बना सकती हैं…

  1. औयली स्किन के लिए टमाटर है बेस्ट औप्शन

टमाटर को धोकर एक मिनट के लिए उसे हल्क गर्म पानी में डालिए. इसके बाद जूस निकालकर इसमें नींबू के रस की 4-5 बूंद मिला लें. इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर 5 मिनट तक लगाएं. इसके बाद हल्के गर्म पानी से इसे धो लें. महीने में इस प्रौसेस को 6-7 बार करें. औयली स्किन की प्रौब्लम दूर हो जाएगी.

ये भी पढ़े- घनी भौहें पाने के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 4 घरेलू टिप्स

2. गरमी में सन टैनिंग से बचाएगा टमाटर

इसके लिए कुछ टमाटर को लेकर पीस लें. अब इसमें थोड़ा सा ओटमील और एक चम्मच दही मिलाएं. इस पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर अच्‍छी तरह से लगा लें. 5 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें. आपको चेहरे में फर्क नजर आएगा.

3. स्किन को चमकाए

यदि आपका चेहरा डल है तब इसके लिए टमाटर का जूस बनाकर उसमें चंदन पाउडर, गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं और उसके बाद धो लें. हर दूसरे दिन इस प्रौसेस को दोहराएं. स्किन में फर्क महसूस दिखने लगेगा.

ये भी पढ़े– चेहरे पर बर्फ लगाने के हैं ये 4 फायदे

4. मुंहासे के लिए टमाटर है इफेक्टिव 

टमाटर में नेचुरल विटामिन होते हैं जो मुंहासे कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए सबसे पहले टमाटर का जूस निकालें और चेहरे पर लगाएं. अब इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. महीने में ऐसा 6-7 बार करें, मुंहासे में काफी फर्क आ जाएगा.

edited by- rosy

The post 4 टिप्स: गरमी में हेल्दी स्किन के लिए बेस्ट है टमाटर appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2GBuRzG
via Latest News in Hindi

0 Comments