जानिए क्यों खतरनाक है नाश्ता छोड़ना और देर रात खाना खाना
आजकल लोगों की जैसी लाइफस्टाइल हो गई है, उसका उनकी सेहत पर काफी बुरा असर हो रहा है. लोग सुबह में नाश्ता नहीं कर पा रहे या रात में खाना देरी से खा रही हैं. ये दोनों आदतें आपकी सेहत पर काफी बुरा असर डालती हैं. इससे आपको दिल की बीमारी के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.
हाल ही में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि नाश्ता छोड़ने या रात में देरी से खाना खाने जैसी अस्वस्थयकारी आदतों से लोगों में असमय मौत होने का खतरा चार से पांच गुणा बढ़ जाता है, इसके साथ ही दिल की कई बीमरियों का खतरा भी अधिक हो जाता है.
ये भी पढ़ें : सुबह का नाश्ता तन और मन रखे स्वस्थ
ये भी पढ़ें : जानिए सुबह में नारियल पानी पीने के 5 बड़े फायदे
शोध में शामिल एक जानकार का कहना है कि, ‘हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, खासतौर से दिल के दौरे के बाद.’
इस आसान उपाय से दूर रखें दिल की बीमारी
जानिए क्यों कभी मिस नहीं करना चाहिए सुबह का नाश्ता
आपको बता दें कि इस शोध में दिल के दौरों के शिकार 113 मरीजों को शामिल किया गया था. इन सैंपल्स की उम्र 60 साल थी. इसमें 73 फीसदी सैंपल पुरुष थे. इसमें पाया गया कि सुबह का नाश्ता नहीं करनेवाले मरीज 58 फीसदी थे, जबकि रात का भोजन देर से करने वाले मरीज 51 फीसदी थे, और 48 फीसदी मरीजों में दोनों तरह की आदतें पाई गई.
जानिए क्या नाश्ता करें और क्या नहीं
ये भी पढ़ें : कम उम्र में बालों के सफेद होने के ये हैं 5 बड़े कारण

शोध कर रही टीम ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि, खाने की आदत को सुधारने के लिए रात के भोजन और सोने के समय में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिेए. टीम ने ये भी कहा कि, ‘एक अच्छे नाश्ते में ज्यादातर दुग्ध उत्पादों (फैट फ्री या लो फैट दूध, दही और पनीर), कार्बोहाइड्रेट (गेंहू की रोटी, सेंके हुए ब्रेड, अनाजों) और फलों को शामिल करना चाहिए’.
The post जानिए क्यों खतरनाक है नाश्ता छोड़ना और देर रात खाना खाना appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2INfK7B
via Latest News in Hindi
0 Comments