नासा ने भारत के एंटी सैटेलाइट मिसाइल टेस्ट को 'भयानक' बताया, अंतरिक्ष में 400 टुकड़े फैले
वाशिंगटन: नासा ने भारत के एंटी-सेटेलाइट मिसाइल (ए-सैट) परीक्षण की आलोचना की है और कहा है कि इसने इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन (आईएसएस) में खतरे को बढ़ा दिया है और इससे अन्य देशों में इसी तरह के परीक्षण करने की प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हो सकती है। नासा के प्रमुख जिम ब्राइडेन्सटाइन ने सोमवार को कहा कि ए-सैट मिसाइल ने तीन मिनट में लॉ अर्थ आर्बिट (एलईओ) में एक काम कर रहे सेटेलाइट पर सफलतापूर्वक निशाना लगाया, जिससे अंतरिक्ष में कचरे के 400 टुकड़े फैल गए और इसने आईएसएस में खतरे को बढ़ा दिया।from India TV: world Feed https://ift.tt/2Ia2k5s
via Latest News in Hindi
0 Comments