वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारत को 24 बहुउपयोगी MH 60 ‘रोमियो’ सी हॉक हेलीकॉप्टर की बिक्री को 2.4 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर मंजूरी दे दी है। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के हवाले से आई है। इन हेलीकॉप्टरों के आने से भारत की सैन्य क्षमता में काफी इजाफा होगा क्योंकि देश को पिछले एक दशक से अधिक समय से इन हंटर हेलीकॉप्टर की आवश्यकता थी। लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये हेलीकॉप्टर पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। ये हेलीकॉप्टर समुद्र में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी उपयोगी हैं।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2HWhSdE
via Latest News in Hindi

0 Comments