लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अब समय आ गया है कि जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 और 35ए की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा, ‘‘हम डंके की चोट पर कहते हैं कि हम (इसकी) समीक्षा करेंगे।’’ सिंह ने कहा कि हमने अपना दिल बड़ा किया और जम्मू कश्मीर जाकर दिल खोलकर सबसे वार्ता की और कश्मीर का हल निकालने के प्रयास किए, अब तक सबसे ज्यादा बार जम्मू कश्मीर जाने वाला गृहमंत्री हूं। और अब वक्त की मांग है कि अनुच्छेद 370 और 35ए की समीक्षा की जाए।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2XQCeJf
via Latest News in Hindi

0 Comments