सड़क-2: पहली बार साथ काम करेंगी आलिया और पूजा भट्ट, पिता महेश करेंगे कमबैक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'सड़क' के रीमेक के लिए पहली बार भट्ट सिस्टर्स यानि आलिया भट्ट और पूजा भट्ट एकसाथ काम करने जा रही हैं। पिछले काफी समय से मीडिया में चर्चा का विषय रही इस खबर पर मुहर लग गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से महेश भट्ट भी डायरेक्शन में कमबैक करने जा रहे हैं। सड़क-2 नाम से बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। जबकि सड़क के पहले पार्ट में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सड़क मूवी का मशहूर गाना 'तुम्हें अपना बनाने की कसम' को सड़क-2 में भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए इस गाने को रीप्राइज वर्जन में बनाया जा रहा है। आलिया फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानी मई से शुरू करेंगी। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 25 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करेंगी। अपने पिता के साथ एक मूवी में काम करने को लेकर 25 वर्षीय अभिनेत्री काफी उत्साहित भी नजर आ रही हैं। आलिया का कहना है कि उनके पिता को परिस्थिति के अनुसार क्षमताओं को तलाशने की काबिलियत है। यह पहली बार है, जब आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की जोड़ी स्क्रीन पर एकसाथ दिखेगी।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2G92DvS
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2G92DvS
via Latest News in Hindi
0 Comments