फरीदाबाद, 24 अप्रैल (हप्र)
नामांकन की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद सभी पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं, ऐसे में सबसे पहले रैली करने का फैसला बसपा की सुप्रीमो मायावती ने लिया है। 29 अप्रैल को एनआईटी क्षेत्र के दशहरा मैदान में बसपा के उम्मीदवार मनधीर सिंह मान के लिए वे जनता से वोटों की अपील करेंगी। यह जानकारी देते हुए बसपा के प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने बताया कि भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलु हैं और दोनों ही पार्टियों ने जनता को लूटने का काम किया है। हरियाणा प्रदेश प्रभारी बसपा डॉ़ महेश ने बताया कि सोमवार को मायावती रैली को संबोधित करेगी, जिसके बाद राजनीतिक फिजा बदल जाएगी। इस अवसर पर कमल गौतम, करामत अली मौजूद रहे।

The post मायावती की फरीदाबाद में रैली 29 को appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2UTdxyF
via Latest News in Hindi

0 Comments