सोनीपत, 24 अप्रैल (हप्र)
प्रधानमंत्री मोदी ने पाॅलिटिक्स आफ परफार्मेंस की परंपरा शुरू की और आमजन में भरोसा जगाया कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र को बिना भेदभाव, बिना क्षेत्रवाद और बिना भाई-भतीजावाद के आगे बढाएंगे।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बुधवार को शामाबाद, अहमदपुर, जटवाड़ा में कुम्हार धर्मशाला एवं कुम्हार गेट स्थित वाल्मीकि भवन में लोगों से सीधा संवाद किया और यह बात कही। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति से देश आगे बढ़ने की बजाय अंदरूनी अड़चनों का शिकार बन रहा था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद सोनीपत विकास की राह पर आगे बढ़ा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार से लेकर केएमपी-केजीपी के निर्माण और संचालन में जो इच्छाशक्ति भाजपा ने दिखाई है, उससे क्षेत्र की जनता में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का उत्साह बना है। उन्होंने केएमपी के उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस की बदोलत दस साल में इस प्रोजेक्ट में समय की देरी और बजट में बढोतरी हुई, जिससे राजस्व की हानि हुई और लोगों को समय से इसका उपयोग करने से महरूम होना पडा। जनसंपर्क अभियान में शशि दुरेजा, नवीन मंगला, रामकुमार नम्बरदार, प्रदीप बंसल, पालेराम, सुरेंद्र खत्री, मनोज शर्मा मौजूद थे।

The post देश के विकास के लिए जरूरी है मोदी सरकार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GxHN8d
via Latest News in Hindi

0 Comments