जमानत के 28 दिन बाद निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोन फिर किए गए गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोन को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। घोन की गिरफ्तारी जमानत मिलने के 28 दिन बाद दोबारा की गई है। पिछली बार 19 नवंबर 2018 को भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें 6 मार्च 2019 को सशर्त जमानत मिली थी। वो 108 दिन जेल में रहे थे। जापानी मीडिया के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया। उन पर भरोसा तोड़कर माहौल बिगाड़ने का नया आरोप लगा है। I'm getting ready to tell the truth about what's happening. Press conference on Thursday, April 11. — Carlos Ghosn カルロス・ゴーン (@carlosghosn) April 3, 2019 बता दें कि घोन पर पिछली बार 19 नवंबर 2018 को भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने निसान के पैसे का निजी इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही अपनी आय कम दिखाने का आरोप में उन पर लगाया गया था। हालांकि, घोन सभी आरोपों को गलत बताते रहे हैं। जापान के कानून के मुताबिक किसी आरोपी को अलग-अलग आरोप के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे अभियोजकों को लंबे समय तक आरोपी से पूछताछ करने की अनुमति मिल जाती है। घोन का कहना है कि निसान कंपनी के कुछ लोगों की अभियोजकों को गुमराह कर मुझे चुप कराने की कोशिश है। मैं निर्दोष हूं और हार नहीं मानूंगा। मेरे खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं। बुधवार को घोन ने ट्विटर के जरिए कहा था कि अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएंगे। घोन जापान की ऑटो इंडस्ट्री के टॉप अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने 20 साल पहले निसान को दिवालिया होने से बचाया था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2YNpgNw
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2YNpgNw
via Latest News in Hindi
0 Comments