बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने नवादा की जगह बेगूसराय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर पार्टी के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं उनकी इस नाराजगी पर बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह पर तंज कसा है। कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह को पाकिस्तान टूर ऐंड ट्रैवल्स विभाग के वीजा मंत्री कहकर कटाक्ष किया।

कन्हैया कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘बताइए, लोगों को जबरदस्ती पाकिस्तान भेजने वाले पाकिस्तान टूर ऐंड ट्रैवल्स विभाग के वीजा मंत्री जी नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर हर्ट हो गए।’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘मंत्री जी ने तो कह दिया -बेगूसराय को वणक्कम।’

आपको बता दें की बिहार बीजेपी में मात्र गिरिराज सिंह ने अपनी सीट बदले जाने का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और नेतृत्व जवाब दे कि केवल मेरी ही सीट क्यों बदली गई, जबकि मुझे बार-बार कहा जाता रहा कि जहां से मैं चाहूंगा चुनाव लड़ूंगा। फिर सीट किस कारण बदली गई।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को नवादा सीट की जगह बिहार के बेगूसराय से टिकट दिया है। गिरिराज सिंह पहले दबी जुबान में बेगूसराय से लड़ने में आनाकानी कर रहे थे, मगर अब वह खुलकर बीजेपी की राज्य इकाई के खिलाफ बोल रहे हैं और उनका कहना है कि बेगूसराय सीट पक्की करने से पहले उनसे किसी ने पूछा तक भी नहीं।

Giriraj Singh

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है क्योंकि बिहार में किसी भी सासंद की सीट नहीं बदली गई है। मुझसे बिना पूछे इसका फैसला लिया गया।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2TVtvaY
via Latest News in Hindi

0 Comments