मोदी मेरे पास आएं, मैं उन्हें दूंगा चौकीदार की टोपी और सीटी : अकबरुद्दीन ओवैसी
एआईएआईमएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमला बोला है। अकबरुद्दीन ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा, मैंने ट्विटर पर देखा ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ उन्हें आधार कार्ड, पासपोर्ट पर भी चौकीदार लिखवा लेना चाहिए। हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘कैसे को वोट देते हो, कभी चायवाला बन जाता है कभी फकीर बन जाता है।
कभी नालों में से गैस निकालता है। अरे आप देखो अच्छा चौकीदार है। अगर इतनी चौकीदारी की तुमको ख्वाहिश है तो पहले जब चायवाले बोले थे तो मैं बोला था चाय की केतली मैं दूंगा। चाय का चुल्ला मैं दूंगा। चाय की पत्ती मैं दूंगा। अब चौकीदार बन गया तो ठीक है, उसकी ख्वाहिश है तो आ जा सर पर चौकीदारी की टोपी और गले में सीटी मैं पहनाऊंगा।’

चाय वाले इतना बोलूंगा कि कान से खून बहने लगेगा : अकबरुद्दीन ओवैसी
अकबरुद्दीन ने कहा, ये बेहतर होता कि पीएम नरेंद्र मोदी टोपी और गले में सीटी बांधकर देश की चौकीदारी करें। अकबरुद्दीन ओवैसी, हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई है और वो भी उनकी तरह पीएम मोदी के खिलाफ हमेशा विवादित टिप्पणी देते हैं। हैदराबाद से एक बार फिर ओवैसी मैदान में हैं। 18 मार्च को उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया था। यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। गौरतलब है की देश में चुनावी माहौल अपने पूरे चरम पर है और पक्ष-विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप जारी है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2JCLLBo
via Latest News in Hindi
0 Comments