सीरिया से छीनी गई जमीन पर इस्राइल के कब्जे को ट्रंप ने दी मान्यता, भड़के अरब देश
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल द्वारा जंग में कब्जे में लिए गए सीरियाई इलाके को मान्यता दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को विवादित गोलन हाइट्स पर इस्राइल की संप्रभुता को मान्यता देने से जुड़ी घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही इस इलाके पर इस्राइल के कब्जे को अमेरिका की आधिकारिक मान्यता मिल गई। ट्रंप के इस फैसले की दुनिया के कई देशों ने तीखी आलोचना की है। आपको बता दें कि इस्राइल ने 1967 की जंग में इस सीमावर्ती क्षेत्र को सीरिया से छीन लिया था।from India TV: world Feed https://ift.tt/2HT82bB
via Latest News in Hindi
0 Comments