पीएम मोदी ने की वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील

पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है।मोदी ने ट्वीट कर के देशभर के मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार और मित्रोंसे भी रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने को कहें। उन्होंने कहा कि इसका राष्ट्र के भविष्यपर सकारात्मक प्रभाव होगा। PM मोदी ने खेलकूद, मीडिया और बॉलीवुड से भी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों में लगे लोगों से हैशटेग वोट कर का उपयोग कर अपने अनुभवों का ब्यौरा साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हरेक को अधिक से अधिक संख्या में मतदान सुनिश्चित कराने का प्रयास करना होगा।
जान-बूझकर संवैधानिक संकट खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FudMG1
via Latest News in Hindi
0 Comments