अमेरिका की मस्जिद में लगी आग, चिट्ठी में न्यूजीलैंड आतंकी हमले का जिक्र
एस्कोंदिदो: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद में हुए आतंकी हमले के कुछ दिन बाद अमेरिका की एक मस्जिद में आगजनी की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक मस्जिद में कथित तौर पर आगजनी की घटना हुई है। जांचकर्ताओं को घटनास्थल से एक चिट्ठी भी मिली है जिसमें न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में 2 मस्जिदों पर हुए आतंकी हमलों में 50 लोगों की जान गई थी।from India TV: world Feed https://ift.tt/2FpiBAh
via Latest News in Hindi
0 Comments