पाकिस्तान: सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंचीं हिंदू बच्चियां, निकाह करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार
लाहौर: पाकिस्तान में अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन और निकाह के मामले में पीड़ित नाबालिग हिंदू बच्चियों ने सुरक्षा के लिए अदालत से गुहार लगाई है। इस बीच लड़कियों का निकाह करवाने वाले मौलवी को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक, इन नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।from India TV: world Feed https://ift.tt/2Fx5r5o
via Latest News in Hindi
0 Comments