पूर्वी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पटपड़गंज विधानसभा के खिचड़ीपुर गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उपमुख्यमंत्री सहित पार्टी के कई विधायक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौजूद लोगों से पूर्णराज्य की मांग के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि अगर दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो दिल्ली के हर परिवार को अपना घर दिलाएंगे और हर कच्चे कर्मचारी को पक्का कराएंगे।

kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि कॉलेजों में दिल्ली के बच्चों को 85 प्रतिशत आरक्षण दिलाएंगे, दिल्ली वालों को भी सरकारी नौकरियों में भी 85 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। दिल्ली पुलिस के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करायेंगे।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2U04yv0
via Latest News in Hindi

0 Comments