इन चीजों को बाथरूम में रखने की न करें गलती

ऐसी बहुत सी चीजें होती है, जिन्हें लोग बाथरूम में स्टोर करते हैं। दरअसल, कुछ चीजों की जरूरत बाथरूम में पड़ती है और इसलिए लोग अपनी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उन्हें वहीं रख देते हैं। जिसके कारण वह जल्दी खराब हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बाथरूम से दूर ही रखना ही अच्छा रहेगा-
कभी भी मेकअप को बाथरूम में न रखें। इसे हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। बाथरूम का टेम्प्रेचर पूरे वक्त ह्यूमिड रहता है या ठंडा हो जाता है। कुलमिलाकर ये मेकअप स्टोर करने का सही टेम्प्रेचर नहीं है, इसीलिए अगर मेकअप का शौक रखते हैं तो यह बहुत जरूरी है की आप अपने बेडरूम में ही एक शानदार वैनिटी तैयार करवाएं।
कुछ लोग दवाईयों को भी बाथरूम में स्टोर करने की गलती करते हैं। ऐसा न करें, बल्कि उसके लिए अलग से मेडिसिन कैबिनेट तैयार करवाएं। किसी भी दवाई को कूल जगह पर ही रखना चाहिए। गर्मी में या फ्रिज में या बाथरूम में कैबिनेट नहीं बनवाएं। रूम टेम्प्रेचर पर ही मेडिसिन कैबिनेट हो।
यूज करने से पहले ही अपने ब्लेड खराब नहीं करें। एक ब्लेड निकालकर यूज करें लेकिन बाकी जो बचे हुए हैं उन्हें बाथरूम में स्टोर नहीं करें वरना इनमें असमय जंग लग जाएगी और ये किसी काम के नहीं रहेंगे। बचे हुए ब्लेड्स को बाथरूम के बाहर ड्रेसिंग एरिया में किसी बॉक्स में स्टोर करके रखें।
अमूमन हर घर में लोग टॉवेल्स को बाथरूम के अंदर रखते हैं। बाथरूम टेम्प्रेचर बैक्टीरिया बेहद आसानी से पनपते हैंए इसलिए टॉवल पर बैक्टीरिया की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ेगी। लोगों में इन दिनों स्किन इन्फेक्शन की शिकायत भी इसी वजह से देखने को मिलती है। अपने डैम्प टॉवेल्स को धूप में बाहर खुली हवा में सुखाएं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Fxtz8i
via Latest News in Hindi
0 Comments