जूस डाइट का अहम हिस्सा होता है| यह शरीर को फिट रखने में बहुत सहायक होता है| पैक्ड जूस की तुलना फ्रेश जूस को पीना बेहतर होता है| पैक्ड जूस न सिर्फ शरीर के लिए हानिकारक होता है बल्कि इससे कई बीमारियां शरीर में उतपन्न हो जाती हैं| एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, विटामिन्स से भरपूर ऑरेंज, अनार आदि का फ्रेश जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| इससे शरीर हैल्दी रहता है| आइये जाने किन जूस का सेवन आपको अवश्य करना चाहिए –


advertisement:


ऑरेंज जूस

इस जूस में विटामिन सी और फाइबर की अधिक मात्रा होती है| इसके सेवन से इम्यून सिस्टम हैल्दी रहता है। यह जूस एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है जिससे फेफड़े के कैंसर से बचा जा सकता है। यह जूस गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है| इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम उचित मात्रा में मौजूद होता है|

अनार जूस

विटामिन्स से भरपूर अनार का जूस इन्फेक्शन से राहत दिलाता है| इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और फॉलिक एसिड पाया जाता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर और एनीमिया से बचा जा सकता है। इसको खाने से हीमोग्लोबिन और डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

अनानास जूस

अनानास जूस विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है| इसको पीने से हड्डियों के दर्द को दूर किया जा सकता है। रोज़ाना इस जूस को पीने से आंखों से जुडी सभी बीमारियों से भी राहत पाई जा सकती है। इसमें बीटा-कैरोटिन और विटामनन-ए अधिक होता है जिससे अस्थमा से भी बचा जा सकता है। एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर यह जूस अर्थराइटिस में आने वाली सूजन को दूर करता है।

टमाटर का जूस

स्वास्थ्य को सही रखने में टमाटर जूस बहुत लाभदायक होता है। इस जूस में लायकोपेन एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो पेट और फेफड़ों के कैंसर से बचाता है| यह जूस दिल संबंधी बीमारियों से भी राहत दिलाता है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UOagwx
via Latest News in Hindi

0 Comments