सेना का मनोबल गिराने वाला है सैम पित्रोदा का बयान

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को अपना रूख स्पष्ट करने को कहा है। अमित शाह ने कहा है कि वायु सेना की कार्रवाई पर पित्रोदा का बयान सेना का मनोबल गिराने वाला है। अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर हमेशा तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।
अमित शाह ने कहा – कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जी ने इस बात को देश की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि आप इस प्रकार के जघन्य हमले को जो देश की जनता को झिंकझोर कर रख देते हैं उसको आप सामान्य घटना मानते हैं। क्या कांग्रेस पार्टी मानती है कि जो आतंकवादी घटनाएं देश में होती हैं इसका पाकिस्तान सरकार, पाकिस्तान की सेना से कोई रिश्ता है या नहीं। इसकी स्पष्टता करनी चाहिए।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2upxDkp
via Latest News in Hindi
0 Comments