प्रमुख समाचार (24/03/2019)

अंतिम चरण के मतदान सम्‍पन्‍न होने से पहले नहीं किया जा सकता है एक्जिट पोल का प्रसारण


advertisement:


निर्वाचन आयोग ने कहा है कि एक्जिट पोल का प्रसारण लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान सम्‍पन्‍न होने से पहले नहीं किया जा सकता। अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। आयोग ने कहा है कि यह नियम सभी मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लागू होगा।

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के नामांकन का अंतिम दिन कल

कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। इस चरण के लिए उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। 20 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों के लिए अगले महीने की 11 तारीख को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। 

बीजू जनता दल के पांच विधायकों की सदस्‍यता रद्द

ओडिसा विधानसभा के अध्‍यक्ष प्रदीप कुमार अमात ने बीजू जनता दल की शिकायत के बाद इस दल के पांच विधायकों की सदस्‍यता रद्द कर दी है। ये सदस्‍य हैं – पूर्ना चन्‍द्र नाईक, बसंती मलिक, देबराज मोहंती, सुकांता नाईक और त्रिनाथ गमांग। इससे पहले इन विधायकों ने पार्टी अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक को अपने इस्‍तीफे सौंपे। ये सभी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं।

आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी ने आज रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मोहम्‍मद आज़म खान को रामपुर संसदीय क्षेत्र से उम्‍मीदवार बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि श्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ेंगे कन्‍हैया कुमार

भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी का कहना है कि वह जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार को  बेगूसराय सीट से चुनाव में उतारेगी। 

महागठबंधन के सीटों के बंटवारे में अनदेखी से असंतुष्ट सीपीआई – एम एल अकेले लड़ेगी चुनाव

महागठबंधन के सीटों के बंटवारे में अनदेखी से असंतुष्ट सीपीआई – एम एल ने आरा, सीवान, कराकट और जहांनाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

वैश्विक आकर्षण का केन्‍द्र बना हुआ है भारत: वेंकैया नायडू

उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत, वैश्विक आकर्षण का केन्‍द्र बना हुआ है और इसकी पहचान अवसरों के केन्‍द्र तथा तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में की जाती है। उन्‍होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय देश के वैज्ञानिकों को दिया जाना चाहिए। श्री नायडू आज गोवा में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्‍ट्रीय समुद्री विज्ञान संस्‍थान के अनुसंधानकर्ताओं तथा स्‍टॉफ को संबोधित कर रहे थे।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: फिल्म राजी ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म राजी का जलवा रहा। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। साथ ही फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। दूसरी ओर रणबीर कपूर ने भी अपनी फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।

आईपीएल: डेल्‍ही कैपिटल्‍स का सामना मुंबई इं‍डियंस से

आईपीएल में मुम्‍बई में रात आठ बजे से डेल्‍ही कैपिटल्‍स का सामना मुंबई इं‍डियंस के साथ होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलौर को सात विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट के पहले मैच में वर्तमान चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को कल रात चेन्नई में सात विकेट से हरा दिया।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CCzUNF
via Latest News in Hindi

0 Comments