अपने बेस्ट फ्रेंड लव त्यागी द्वारा अनफॉलो करने पर हिना खान ने अब जाकर दी सफाई !
बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान , लव त्यागी और प्रियांक शर्मा के रूप में फैन्स को नयी तिकड़ी देखने को मिली जिन्होंने दोस्ती की एक नयी मिसाल पूरे शो के दौरान पेश की। हाँ ये बात अलग है की सीजन के आखिर में बिग बॉस 11 सबसे विवादास्पद शो बनकर रह गया था।

लेकिन शो का चाहे जो भी हुआ हो पर हिना खान, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा तीनों की दोस्ती शो के बाद भी बनी रही और सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और विडियो आये जिसमे तीनों खास दोस्त एक साथ मिलकर पार्टी और मस्ती करते दिखे।

लेकिन इन दिनों खबर आ रही है की लव त्यागी इस तिकड़ी को तोड़कर अलग हो गए है और अब उनकी दोस्ती हिना खान और प्रियांक शर्मा से खत्म हो गयी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते दिनों लव त्यागी ने हिना और प्रियांक को सोशल मीडिया पर अनफोलो कर दिया है।

हिना खान से जब पुछा गया की लव त्यागी के साथ उनका क्या विवाद हुआ है तो हिना खान ने बताया की उनकी दोस्ती में कोई दरार नहीं आयी है और तीनों अब भी पहले जैसे दोस्त है। अभी समय की कमी के चलते उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है पर जल्द ही वो तीनों साथ होंगे।

सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के सवाल पर हिना खान ने कहा , ” हो गया होगा ठीक है। दोस्त है हमसब। गुस्सा हो गया होगा किसी बात से। क्या आप लड़ाई करते तो एक दूसरे से बात करना बंद नहीं करते हो। हो जाता है , कोई बड़ी बात नहीं है। वो हमारा दोस्त है और दोस्त रहेगा। ”

वहीँ हिना खान से जब पुछा गया की क्या वो कसौटी जिंदगी की सीजन 2 को छोड़ रही है ? तो हिना खान का कहना है शो उन्हें बेहद पसंद है और वो इस शो से 4 महीने का ब्रेक ले रही है और उसके बाद शो में वापसी कर सकती है। अभी उन्हें 2 फिल्मों की शूटिंग करनी है और उसके बाद क्या सिचुएशन रहती है तब देखेंगे।

हाल ही में हिना खान को इंडियन टेली अवार्ड्स में कसौटी जिंदगी की शो के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का खिताब मिला है।
पहले वीकेंड फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर लगाई दहाड़, 4 दिन में बंपर कमाई
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2TYuzuZ
via Latest News in Hindi
0 Comments